उत्तर प्रदेश

Accident: अनियंत्रित होकर DCM ने 12 लोगों को रौंदा, एक की मौत

Sanjna Verma
14 July 2024 11:15 PM IST
Accident: अनियंत्रित होकर DCM ने 12 लोगों को रौंदा, एक की मौत
x
उत्तरप्रदेश UP: उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में रविवार को दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक बेकाबू DCM ने सड़क किनारे खड़े 12 लोगों को रौंद दिया जिसमे एक युवती की मौके पर मौत हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं, जिसमे चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। चारों को गम्भीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, भीड़ ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे ले लिया है।
बता दें कि हादसा अमरोहा जनपद के थाना गजरौला के हसनपुर मार्ग पर हुआ हसनपुर दिशा में जा रही एक DCM अचानक बेकाबू हो गई और सड़क से नीचे उतर गई। इस दौरान सड़क पर खड़े करीब 12 लोग डीसीएम के नीचे आ गए। साथ ही करीब 12 बाइकें भी इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। आनन-फानन में सभी घायलों को कई एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया ।अभी तक इस हादसे में एक युवती की डीसीएम के नीचे दबने से मौत हो चुकी है। मरने वाली युवती हापुड़ के उपेड़ा की रहने वाली थी। वह परिवार के अन्य लोगों के साथ आदमपुर थाना इलाके के ढबारसी स्थित एक जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी।इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिसमे चार लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है।
Next Story