मध्य प्रदेश

Umaria : भीषण सड़क हादसा तीन लोगों की मौत

Tara Tandi
1 Jun 2024 7:44 PM IST
Umaria  : भीषण सड़क हादसा  तीन लोगों की मौत
x
Umaria : उमरिया में अमरपुर रोड पर हरतला पुलिया के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में रेत ठेकेदार के तीन कर्मियों की घटना स्थल पर मौत हो गई है। इनके अलावा बोलेरो में सवार तीन अन्य लोग गम्भीर बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए कटनी स्थित अस्पताल ले जाया गया है।
इस हादसे में दुर्घटना स्थल पर बोलेरो के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जाता है कि सभी तीनों मृतक रेत ठेकेदार के आदमी थे। जो फ़्लाइंग टीम में शामिल रहे है,
ये सभी भिंड-मुरैना के बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें, रेत निकासी के लिए अधिकृत रेत ठेकेदार आधे सैकड़ा से अधिक लोगों को फ़्लाइंग टीम में रखा हुआ है। जो पूरी रात अवैध रेत निकासी पर नज़र रखते हैं। फ़्लाइंग टीम में अधिकांश भिंड-मुरैना एवं पंजाब, हरियाणा के लोग हैं। जो स्थानीय रेत माफियाओं के रेत के अवैध निकासी पर अंकुश लगाते हैं। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बोलेरो की हालत देखकर ये कयास लगाया जा सकता है कि सड़क पर घटना से पूर्व बोलेरो की कितनी रफ्तार रही होगी।
Next Story