उत्तर प्रदेश

हरदोई में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

Apurva Srivastav
20 May 2024 11:30 AM IST
हरदोई में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत
x
हरदोई । हरियाणा के फरीदाबाद में रह रहे अपने भाई की दवा ले कर मौसी के घर से लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक टड़ियावां थाने के छपरा का रहने वाला था और फरीदाबाद से दवा लेने आया हुआ था।
बताया गया है कि जपरा गांव निवासी 35 वर्षीय शिवप्रसाद उर्फ पोने पुत्र अनंतराम अपने तीन भाइयों में छोटा था,उसकी दो बहनें है। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है,उसका दूसरा भाई हरियाणा के फरीदाबाद में रहता है। बताते है कि शिवप्रसाद उर्फ पोने फरीदाबाद गया हुआ था,वहां उसका भाई बीमार चल रहा है। उसकी मौसी बेहटा गोकुल थाने के आंट गांव में रहती है। शिवप्रसाद उर्फ पोने रविवार को उन्ही मौसी के घर अपने भाई की दवा लेने पहुंचा और देर‌ शाम को फरीदाबाद जाने के लिए वहां से खेरिया रेलवे स्टेशन की क्रासिंग पार कर रहा था,उसी बीच अचानक ट्रेन आ जाने से उसकी उसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा होने के काफी देर बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। शिवप्रसाद उर्फ पोने के परिवार में उसकी पत्नी सुनीता के अलावा एक बेटा और दो बेटियां है। हादसा होने से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story