उत्तर प्रदेश

Kanpur Dehat में यमुना नदी में नहाते वक्त युवक डूबा, गोताखोरों ने शव निकाला

Tara Tandi
5 May 2025 7:57 PM IST
Kanpur Dehat में यमुना नदी में नहाते वक्त युवक डूबा, गोताखोरों ने शव निकाला
x
Kanpur Dehat कानपुर देहात । मनौती पूरी होने के बाद मुक्ता देवी दर्शन और जवारा चढ़ाने लोगों के साथ आया कुठौंद जालौन निवासी युवक यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने छानबीन की है।
जनपद जालौन के चौथ थाना कुठाैंद निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि एक जमीनी विवाद निपटने के बाद मनौती पूरी करने के लिए रिस्तेदार, परिवारीजनों और गांव के लोगों के साथ रिजर्व बस से मूसानगर स्थित सिद्धपीठ माता मुक्तेश्वरी मंदिर दर्शन और जवारे चढ़ाने के लिए सोमवार सुबह पहुंचे थे। सभी लोग बस से उतरकर मंदिर गेट खुलने का इंतजार करने लगे। साथ आए गांव के ही मदन सिंह (35) के साथ विपिन सिंह, राम सिंह, सत्येंद्र, लाल बहादुर व जंगबहादुर यमुना नदी नहाने के लिए बिना बताए चले गए। थोड़ी देर में नदी में किसी के डूबने की सूचना मिली।
वहीं विपिन सिंह ने बताया कि वह सभी नदी पहुंचे और मदन सिंह नहाने के लिए पानी में उतर गया। इसी बीच मदन सिंह का पैर नदी में फिसल गया और उसने हाथ ऊपर की ओर कर इशारा किया, लेकिन लोग कुछ समझ पाते तब तक वह पानी में डूब गया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसपर उसने डायल 112 में सूचना दी। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोर जाहर सिंह की मदद से शव को निकाला गया है। मृतक के गांव के ही विपिन सिंह की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई हरि सिंह आदि का रो-रो के बुरा हाल था।
Next Story