- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rajapakad: बेसिक...
उत्तर प्रदेश
Rajapakad: बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों मे उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
Gulabi Jagat
16 Aug 2025 9:00 PM IST
x
Rajapakad, राजापाकड़/कुशीनगर : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। दुदही के बीईओ डा. प्रभातचंद राय ने बीआरसी परिसर व पीएम श्री विद्यालय पडरौन मंडुरही में में ध्वजारोहण कर बलिदानियों को नमन किया।
बीईओ डा. राय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संकल्प दिवस है। उन्होंने बच्चों से शिक्षा, अनुशासन और देशप्रेम को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय ने कहा कि आज का दिन हमें उन बलिदानियों के संघर्ष की याद दिलाता है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना स्वतंत्रता का अमृत हमें सौंपा। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सच्चे नागरिक बनकर समाज के विकास में योगदान दें।जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बांकेबिहारी लाल ने कहा कि आजादी के मायने केवल अधिकार पाना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के प्रसार को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गणवेश में सजे छात्रों ने देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कहीं वंदे मातरम् व भारत माता की जय के जयघोष गूंजे, तो कहीं बलिदानियों पर आधारित नाट्य मंचन ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। सफेद परिधान में तिरंगे दुपट्टे और सिर पर पट्टियों से सजे नन्हे-मुन्नों ने हाथों में तिरंगा थामे परेड कर माहौल को ऊर्जा से भर दिया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सैनिकों की वेशभूषा और कदमताल ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम देशभक्ति गीतों, नारों और फूलों की सुगंध से सराबोर रहा। विद्यालय का प्रांगण एक जीवंत देशभक्ति मंच में बदल गया, जहां हर उम्र के लोग तिरंगे के प्रति सम्मान और भारत की अखंडता के लिए संकल्पित होते दिखे। इस दौरान प्रधानाध्यापक विद्या सिंह, अजय कुमार, शिवशंकर तिवारी, गिरिजेश आदि उपस्थित रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारबेसिक शिक्षा विभागकार्यक्रमोंउमड़ा देशभक्तिसैलाब
Next Story





