- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शिक्षक कभी सेवानिवृत...
x
Kushinagar राजापाकड़ /कुशीनगर: किसी भी व्यक्ति के लिए विदाई सबसे भावुक क्षण होता है। यह जानते हुए कि किसी से बिछड़ना दूसरे के लिए संयोग का माध्यम बनता है। ये बातें उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरा बिहार के प्रधानाध्यापक रविन्द्र पांडेय ने कही। श्री पांडेय सोमवार को उमवि अमेया पश्चिम में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह के विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि दुनिया में एकमात्र शिक्षक ही ऐसा व्यक्ति है जो कभी सेवानिवृत नहीं होता। अजय कुमार सिंह बिहार शिक्षा विभाग के कर्मचारी होने के नाते भले ही सेवानिवृत हो गये हों लेकिन एक शिक्षक होने के नाते कभी सेवानिवृत नहीं हो सकते। विद्यालय की शिक्षिका अंजलि मिश्रा ने कहा कि इन्होंने इस विद्यालय में मात्र एक वर्ष का ही सेवा प्रदान किया लेकिन इस दौरान अपने कार्यो, विचारों से जो अमिट छाप छोड़ा है उसे जीवन पर्यंत भुलाया नहीं जा सकता है।
विद्यालय की छात्राएं नव्या मिश्रा, कृति, रिया, काजल, अर्चना,आरोही, अंतिमा , हनी, पीहू, वंदना आदि ने विद्यालय से विदा हो रहे अपने प्रिय गुरू द्वारा सिखाये गये अपने बातों को याद करते रूधे गले से अपने संस्मरण सुनाये। छात्राओं द्वारा भाव विह्वल विदाई देख सभी की आंखे नम हो गयी। सेवानिवृत हो रहे अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि साथी शिक्षकों के सहयोग,स्नेह एवं छात्रों के लगन एवं निष्ठा देखकर समय कब बीत गया, पता ही नहीं चला।उन्होंने विदाई समारोह में आये सभी सुधिजनों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष विश्वरंजन स्वरूप पाठक एवं शिक्षक राजेश राम ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान तुलसीराम,ज्योति भूषण राव, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सुधीर कुशवाहा,सच्चिदानंद दूबे, अरूण कुमार तिवारी, मनोज राय, रंजना तिवारी, सुमन यादव, जूली कुमारी, सतीश कुमार मिश्रा,कन्हैया कुमार राव,वशिष्ठ राम,जियाऊल हक खान, जाकिर अंसारी, प्रदीप राम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद ऊर्फ ओसियर सिंह, प्रधान संघ सेवरही अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, ग्रापए जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ पांडेय, अंजनी सिंह, जगदम्बा राय, मृत्युंजय पांडेय, शैलेष बंटी, हारून अंसारी, अजय शर्मा आदि रहे।
Tagsशिक्षकसेवानिवृतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





