उत्तर प्रदेश

शिक्षक, आजीवन अपने ज्ञान व अनुभव से समाज को देता है नयी दिशा

Gulabi Jagat
4 April 2025 8:19 PM IST
शिक्षक, आजीवन अपने ज्ञान व अनुभव से समाज को देता है नयी दिशा
x
Kushinagar राजापाकड़/ कुशीनगर: किसी भी व्यक्ति के लिए विदाई सबसे भावुक क्षण होता है। जब शिक्षक सेवा में आता है तभी उसका सेवानिवृत की तिथि भी तय हो जाती है। शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता, वह आजीवन अपने ज्ञान व अनुभवों से समाज को नयी दिशा देता है।
ये बातें प्राथमिक शिक्षक संघ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने कही। वे शुक्रवार को कपोजिट विद्यालय तमकुही नं 2 में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापिका सैयदा जहां आरा खातून ने अपने कार्यकाल के दौरान अपने कार्यो व विचारों से जो अमिट छाप छोड़ा है उसे भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम को प्राशिसं अध्यक्ष शंभू यादव, मंत्री देवेन्द्र ओझा, पूर्व अध्यक्ष मिनहाज अहमद सिद्दिकी, भाजपा नेता त्रिपुरेश सिंह, अवनीश पटेल, उमेश्वर सिंह पटेल, प्रभू सिंह, बबलू जायसवाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। अपने स्वागत से अभिभूत सैयदा जहा आरा खातून ने कहा कि साथी शिक्षकों के सहयोग, स्नेह एवं छात्रों के लगन,निष्ठा को देखकर समय कब बीत गया,पता ही नहीं चला। कार्यक्रम आयोजक प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। संचालन राजू सिंह ने किया। इस अवसर पर जूशिसं अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, जूनियर शिक्षक संघ मंत्री अंजनी सिंह, पूर्व एनपीआरसी अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष कृपाशंकर चौधरी, बिहारी यादव, हरिकेश पांडेय, काशीनाथ चतुर्वेदी, मनीष माहौर, पूर्व एबीआरसी राजेश प्रसाद, पूर्व एमडीएम प्रभारी रजिमुल्लाह अंसारी, घनश्याम प्रसाद, रीतू सिंह, बृन्दा चौधरी, हेमलता गुप्ता, नीलम चौधरी, उम्मे कुलसुम, जय नारायण सिंह, गिरीश पटेल, गोरख राय , यशवंत कुमार, रामेश्वर सिंह, अजय प्रताप सिंह,आदि रहे।
Next Story