उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार ट्रक ने विद्युत पोल में मारी टक्कर, पोल क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

Gulabi Jagat
13 Dec 2025 10:59 PM IST
तेज रफ्तार ट्रक ने विद्युत पोल में मारी टक्कर, पोल क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश
x
Colonelganj कर्नलगंज,गोंडा। तहसील क्षेत्र के फतेहपुर कोटहना (पंडित पुरवा) में बीते एक महीने पूर्व एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में विद्युत पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,जिससे पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था प्रभावित है। आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। विद्युत समस्या को लेकर ग्रामीणों का एक समूह शुक्रवार सुबह पावर हाउस पहुँचा और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ नाराज़गी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन द्वारा क्षतिग्रस्त पोल ठीक कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की गई, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटना ट्रक चालक की लापरवाही से हुई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने व क्षतिग्रस्त पोल को शीघ्र ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की गई है।
Next Story