- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यूपी की अर्थव्यवस्था...
उत्तर प्रदेश
यूपी की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कानपुर में शुरू हुआ बड़ा पर्यटन सर्वे अभियान
SHIDDHANT
3 Sept 2025 11:42 PM IST

x
KABNPUR कानपुर। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और विकास की सटीक रणनीति तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने कानपुर में बड़े सर्वे अभियान की शुरुआत की है। इस सर्वे का संचालन अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग कर रहा है। अभियान के तहत विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों से पिछले एक साल के पर्यटन खर्च का विस्तृत ब्योरा जुटाएंगी। इसके लिए 31 सवालों की सूची तैयार की गई है, जिससे यह समझा जा सके कि लोग यात्रा पर कितना खर्च कर रहे हैं और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।
सर्वे के लिए विभाग ने कानपुर के 84 स्थानों को चुना है। इनमें बिठूर, अनवरगंज, बिपौसी, बीबीपुर और बर्रा जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में टीमें घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगी।
Tagsयूपी अर्थव्यवस्थाकानपुर सर्वेपर्यटन खर्चअर्थ एवं सांख्यिकी विभागयूपी सरकारविकास रणनीतिरोजगारपर्यटन क्षेत्रजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





