छत्तीसगढ़

बेटे ने जमीन बेचने की जिद में टांगी से पिता की हत्या, दोस्त भी शामिल

Shantanu Roy
3 Sept 2025 11:33 PM IST
बेटे ने जमीन बेचने की जिद में टांगी से पिता की हत्या, दोस्त भी शामिल
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जमीन बेचने की जिद में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात में उसका दोस्त भी शामिल था। मंगलवार की सुबह मृतक की लाश घर की बाड़ी से बरामद हुई, जो खून से लथपथ थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कठरापाली की है।
सुबह मिली लाश, गले पर गहरे घाव
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कठरापाली निवासी नत्थुराम चौहान (62) की लाश मंगलवार सुबह उसके घर की बाड़ी में पड़ी मिली। लाश देखकर परिजन और ग्रामीण सन्न रह गए। बुजुर्ग के गले पर गहरे घाव थे और पूरा शरीर खून से लथपथ था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुँची पुलिस, हत्या की आशंका
खबर मिलते ही धरमजयगढ़ SDOP, घरघोड़ा थाना प्रभारी, पुलिस जवान और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुँचे। घटनास्थल की जांच की गई। प्रारंभिक जाँच में साफ हो गया कि यह हत्या का मामला है। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। संदेह की सुई मृतक के बेटे मालिकराम चौहान पर गई।
बेटे ने कबूल किया अपराध
पुलिस ने संदेह के आधार पर मालिकराम को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की। तब उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह अपने पिता की जमीन बेचना चाहता था, लेकिन नत्थुराम इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद से तंग आकर मालिकराम ने अपने दोस्त सजन अगरिया के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
दोस्त ने बुलाया, बेटे ने किया हमला
पूछताछ में सामने आया कि सोमवार रात सजन अगरिया ने नत्थुराम को घर से बाहर बुलाया। जैसे ही नत्थुराम बाड़ी में पहुँचे, तभी घात लगाकर बैठे बेटे मालिकराम ने टांगी से उनके गले पर वार कर दिया। एक ही वार में नत्थुराम वहीं गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद वारदात को छिपाने के लिए दोनों ने बोरवेल पंप का तार काट दिया और टांगी व तार को खेत में फेंक दिया, ताकि घटना चोरी के प्रयास जैसी लगे। पुलिस ने घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली। डॉग ‘रूबी’ ने सीधे जाकर सजन अगरिया को पकड़ लिया। इससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया और दोनों से पूछताछ में पूरा सच सामने आ गया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
हत्या का राजफाश होने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे मालिकराम चौहान और उसके दोस्त सजन अगरिया को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गाँव में दहशत और गुस्सा
इस वारदात से पूरा गाँव सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर इतना बड़ा कदम उठाना बेहद शर्मनाक है। पिता की हत्या करने वाले बेटे के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने घटना को इंसानियत के खिलाफ बताते हुए कड़ी सजा की मांग की है। घरघोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त टांगी और बोरवेल पंप का तार बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या का पूरा राजफाश कर दिया है और आरोपियों को जेल भेजा गया है।
Tagsरायगढ़ हत्याघरघोड़ा थानाजमीन विवादबेटे ने पिता की हत्याटांगी से हमलाडॉग स्क्वायडन्यायिक रिमांडपुलिस जांचबुजुर्ग की हत्यासजन अगरियाRaigarh murderGharghoda police stationland disputeson kills fatherattack with a sickledog squadjudicial remandpolice investigationmurder of an elderly personSajan Agariyaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story