उत्तर प्रदेश

Jhansi में मजदूरों से भरा लोडर पलटा, कई घायल

Tara Tandi
6 Oct 2024 3:41 PM IST
Jhansi में मजदूरों से भरा लोडर पलटा, कई घायल
x
Jhansi झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के गुरसराय थानाक्षेत्र में रविवार सुबह मजदूरों से भरे एक लोडर में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इस दुर्घटना में 10 मजदूर घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि आज सुबह ओवरटेक करते यह दुर्घटना हुई ,जिसमें लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।
मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर लोडर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया और सभी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। किसी घायल की हालत गंभीर नहीं है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।
Next Story