भारत

Murder हो गया लड़की के भेष में डांस करने वाले ऑर्केस्ट्रा डांसर का, दोस्त निकले हत्यारे, पुलिस का नया खुलासा

jantaserishta.com
6 Oct 2024 11:12 AM IST
Murder हो गया लड़की के भेष में डांस करने वाले ऑर्केस्ट्रा डांसर का, दोस्त निकले हत्यारे, पुलिस का नया खुलासा
x
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक आर्केस्ट्रा में लड़की बनकर डांस करता था. बीते दिनों उसके दोस्तों ने खौफनाक साजिश रची और डांसर को बुलाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. आरोपियों का कहना है कि डांसर ने अश्लील वीडियो बना लिया था और वह ब्लैकमेल कर रहा था. फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
यह दर्दनाक कहानी बेगूसराय जिले की है. यहां राजेश पासवान नाम का युवक आर्केस्ट्रा में लड़की बनकर डांस करता था. राजेश की प्रिंस नाम के युवक से दोस्ती थी. राजेश ने प्रिंस का अश्लील वीडियो बना लिया था. इसको लेकर वह ब्लैकमेल भी करने लगा था, जिससे प्रिंस तंग आ गया था. इसी बात को लेकर प्रिंस ने साजिश रच डाली और तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर राजेश का गला दबाकर हत्या कर दी.
पुलिस के अनुसार, प्रिंस ने अपने साथियों आनंद, सतीश और शत्रुघ्न के साथ मिलकर 1 अक्टूबर को राजेश को घर से बुलाया और बलिया के हुसैन दियारा इलाके में उसकी हत्या कर दी. बलिया की डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया कि 3 अक्टूबर को एक युवक का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान सिंघौल निवासी राजेश पासवान के रूप में की हुई थी. परिजनों ने बताया कि राजेश को 1 अक्टूबर की शाम प्रिंस काम के बहाने से साथ ले गया था, लेकिन वह फिर कभी वापस नहीं लौटा.
प्रिंस ने राजेश की हत्या इसलिए की, क्योंकि राजेश ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था. प्रिंस ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और राजेश का गला दबाकर उसे मार डाला, बाद में गला रेत दिया था. इस हत्या के मामले में पुलिस ने प्रिंस के अलावा आनंद कुमार, सतीश कुमार और शत्रुघ्न कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है और सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. डीएसपी ने बताया कि इस घटना से जुड़े सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story