उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस बेकाबू होकर हाईवे से नीचे गिरी,16 यात्री घायल

Renuka Sahu
4 Jun 2022 4:51 AM GMT
A horrific road accident on Yamuna Expressway, the bus fell off the highway uncontrollably, 16 passengers injured
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस बेकाबू होकर सर्विस रोड से नीचे जाकर पलट गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस बेकाबू होकर सर्विस रोड से नीचे जाकर पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह नोएडा से आगरा की तरफ जा रही बस अनियंत्रित होकर सर्विस रोड से नीचे गिर गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 65 सवारियों को लेकर बस पंजाब के लुधियाना से दिल्ली होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते बिहार के मुज्जफरपुर जा रही थी।
शनिवार सुबह करीब 4:10 बजे थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 62 पर गांव अवाखेड़ा के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क से नीचे गिर गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। गांव अवाखेड़ा निवासी गुलवीर सिंह सरपंच ने बताया कि सुबह खेतों पर टहलने जा रहे थे। तभी एक्सप्रेसवे की तरफ से हादसा होने की तेज आवाज आई।
दौड़कर देखा तो एक बस सड़क से नीचे गिरी हुई थी। बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस व एक्सप्रेसवे कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि बस हादसे में करीब 16 लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
Next Story