उत्तर प्रदेश

Banda में केन नदी में युवती ने कूदकर आत्महत्या की

Sanjna Verma
7 July 2024 4:03 PM IST
Banda में केन नदी में युवती ने कूदकर आत्महत्या की
x
Bandaबांदा: बांदा जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के भूरागढ़ मेंकेन नदी पर बने पुल से कथित रूप से कूदकर एक युवती ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। यह जानकारी एक police अधिकारी ने दी।बांदा नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है तथा युवती की पहचान हमीरपुर जिले के छिछोलर गांव की रहने वाली रोशनी खान (23) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि युवती अपने बहनोई रमजानी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर यहां
(Banda district)
एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सिंह ने बताया कि वापस घर लौटते समय शनिवार दोपहर करीब एक बजे उसने चक्कर आने का बहाना बनाकर केन नदी पर बने पुल पर मोटरसाइकिल रुकवाई और कथित रूप से नदी में छलांग लगा दी। उनके मुताबिक, घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।सीओ ने बताया कि युवती के बहनोई और भाई अब तक आत्महत्या करने के कारण नहीं बता पाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story