- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- छात्रों के लिए जानलेवा...

x
Rajapakar/कुशीनगर: दुदही विकासखण्ड के ग्रामसभा सोरहवा में संचालित परिषदीय विद्यालय के लिए निर्मित उत्तरी चहारदीवारी से सटे सैकड़ो वर्ष पुराना जर्जर अवस्था में विद्यमान बरगद का एक पेंड़ किसी दिन छात्रों के लिये जानलेवा साबित हो सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त संचालित विद्यालय के ठीक उत्तर चहारदिवारी से सटा सैकड़ो वर्ष पुराना बरगद का पेंड़ काफी जर्जर अवस्था में पहुँच गया है।उक्त बरगद की जड़ तो विद्यालय परिषद से बाहर है किन्तु उसकी सभी डालियां विद्यालय परिसर में ही झुकी हुई हैं। गर्मी के दिनों में छात्र उक्त बरगद की छांव के नीचे अध्ययन करते हैं।बरगद के जर्जर अवस्था में को देखते हुए हमेशा उसके धराशायी होने की संभावना बनी हुई है।ऐसे समय में भय और बढ़ जाता है जब हवा तेज बहने लगती है।उस समय अध्यापक छात्रों को परिसर में पढ़ाने की बजाय कमरे में लेकर चले जाते हैं।ग्रामवासी सेवानिवित्त 70 वर्षीय शिक्षक राजवंशी प्रसाद कुशवाहा बताते हैं कि उक्त पेंड़ मेरे होश संभालने के पूर्व से ही विद्वमान है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक का कहना है कि बरगद के नीचे पढ़ाते समय हमेशा अनहोनी होने का भय बना रहता है।ऐसे में हम लोग छात्रों को उसकी पहुँच से दूर कमरे में रखने की कोशिश करते हैं। उक्त बरगद के जर्जरउत्तर भारत के अवस्था को देखते हुए यह अंदेशा बना हुआ है कि कक्षा संचालन के समय किसी दिन अचानक उसके गिरने से कोई अनहोनी घटना घट सकती है।
Tagsछात्रोंजानलेवाजर्जर बरगद का पेंड़जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





