उत्तर प्रदेश

Kanpur देहात में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से बाइक सवार जिंदा जला

Tara Tandi
6 July 2024 5:23 PM IST
Kanpur देहात में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से बाइक सवार जिंदा जला
x
Kanpur कानपुर देहात : धरमपुर गौरी गांव में रात को किसी काम से जा रहे एक बाइक युवक पर ग्यारह हजार वोल्टेज की विद्युत तार टूटकर गिर गया। जिससे युवक बाइक समेत जिंदा जल गया। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी सुदाम (36) सरसों बेचने का काम करता था। शुक्रवार की रात को वह बाइक से किसी काम से जा रहा था। वह धरमपुर व गौरी गांव के बीच पहुंचा था कि उसके ऊपर अचानक ग्यारह हजार वोल्टेज का विद्युत का तार टूटकर गिर गया।
जिससे वह और उसकी बाइक जलने लगी। वहां से निकल रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग से संपर्क कर लाइट को कटवाया और युवक को सीएचसी भेजा। जहां ईएमओ डॉ. अंकिता चंद्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत होने की जानकारी पर मां रामावती बदहवास हो गई। जबकि भाई अजय, भूरा, पंकज, बहन अंजू, मोना, सुरभी, सोनी समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते रहे। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया बिजली का तार टूटकर गिरने से हादसा होने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
संभावना है कि किसी पक्षी के टकराने से विद्युत लाइन का टूटकर गिरा है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी। मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी
Next Story