- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mathura में 7 घंटे का...
उत्तर प्रदेश
Mathura में 7 घंटे का अघोषित शटडाउन, गर्मी में लोग बेहाल
Ashish verma
28 May 2025 9:01 PM IST

x
Mathura में 7 घंटे का अघोषित शटडाउन
Mathura.मथुरा। कृष्णा नगर क्षेत्र से पोषित कई इलाकों में सात घंटे के शटडाउन ने गर्मी में उपभोक्ताओं के खूब पसीने छुड़ाए। बिना किसी सूचना के घंटों शटडाउन होने से लोग नाराज नजर आए। फोन करने पर उपभोक्ताओं को शटडाउन की जानकारी हुई। निगम ने जर्जर तारों को बदलकर नई लाइन बिछा दी। अधिकारियों का दावा है कि अब ट्रिपिंग और तार जलने की समस्या दूर हो जाएगी। वहीं, उपकेंद्र का लोड जल्द ही दो भागों में बांट दिया जाएगा।
इसके बाद लोगों को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी। कृष्णा नगर उपकेंद्र से पोषित गुरुनानक उपकेंद्र की बिजली बुधवार सुबह आठ बजे गुल हो गई। भीषण गर्मी में काफी देर तक बिजली नहीं आई तो अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। पता चला कि नई लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारMathura7 घंटेअघोषितशटडाउनगर्मीबेहाल7 hoursunannouncedshutdownheatmiserable
Next Story





