- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद में फिर बढ़ा...
उत्तर प्रदेश
गाजियाबाद में फिर बढ़ा गर्मी का कहर, IMD का बड़ा अलर्ट
Ashish verma
28 May 2025 8:24 PM IST

x
गाजियाबाद में फिर बढ़ा गर्मी का कहर
Ghaziabad.गाजियाबाद। तीन-चार दिन की राहत के बाद बुधवार को फिर काफी गर्मी महसूस की गई। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर तक लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी भी अधिक महसूस की जाएगी।आंधी-बारिश के बाद लगातार तीन-चार दिन तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिली थी।
मंगलवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल मंडराने के कारण उतनी गर्मी महसूस नहीं हुई। सुबह-शाम गर्मी से राहत रही। लेकिन बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने और तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर तक काफी गर्मी महसूस की गई। शाम को भी उमस भरी गर्मी बनी रही। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारगाजियाबादबढ़ा गर्मी कहरIMDअलर्टGhaziabadheat havoc increasedalert
Next Story





