उत्तर प्रदेश

खुर्जा पावर प्लांट की 660 मेगावाट यूनिट शुरू, PM करेंगे लोकार्पण

Ashish verma
29 May 2025 9:42 PM IST
खुर्जा पावर प्लांट की 660 मेगावाट यूनिट शुरू, PM करेंगे लोकार्पण
x
खुर्जा पावर प्लांट की 660 मेगावाट यूनिट

Bulandshahr.बुलंदशहर। टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) की ओर से खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट का निर्माण पूरा कर लिया गया है। वहीं, 1320 मेगावाट क्षमता वाले प्लांट में 660 मेगावाट की एक यूनिट का व्यावसायिक संचालन भी शुरू हो गया है। वहीं, दूसरी यूनिट का ट्रायल कर उसे शुरू करने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शुक्रवार दोपहर यानी आज कानपुर में कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्लांट की पहली यूनिट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। अधिकारी लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। टीएचडीसी की ओर से खुर्जा के गांव दशहरा, दशहरी, जहानपुर, रुकनपुर और ऊंचागांव की 1200.82 एकड़ भूमि पर 11089.42 करोड़ की लागत से प्लांट का निर्माण कराया गया है। जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च 2019 को किया था।1320 मेगावाट क्षमता वाले इस प्लांट में 660 मेगावाट की दो अलग-अलग यूनिट हैं, जिसमें से 660 मेगावाट की एक यूनिट का 26 जनवरी 2025 को ट्रायल के बाद व्यावसायिक संचालन शुरू कर दिया गया है,

लेकिन इसका औपचारिक उद्घाटन नहीं हो सका।अलीगढ़ सब स्टेशन के जरिए ग्रिड के जरिए सप्लाई दी जा रही है। प्लांट से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान को सप्लाई दी जानी है। इसके साथ ही दूसरी यूनिट का ट्रायल भी चल रहा है। अब आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 2:45 बजे कानपुर से 660 मेगावाट की यूनिट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद तीनों राज्यों में नियमित रूप से बिजली की सप्लाई दी जाएगी।उद्घाटन में शामिल होने के लिए बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़ और हाथरस के सांसद पहुंचेंगे। वहीं, खुर्जा, सिकंदराबाद, शिकारपुर, स्याना, डिबाई, अनूपशहर, बुलंदशहर सदर के विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष व अन्य लोग मौजूद रहेंगे। जिसके लिए गुरुवार को प्लांट के अधिकारी व कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे। प्लांट में दोपहर करीब दो बजे कार्यक्रम शुरू होगा।उत्तर प्रदेश को मिलेगी अधिक बिजली1320 मेगावाट के इस प्लांट से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व राजस्थान को बिजली आपूर्ति होगी, जिसमें 64.7 प्रतिशत उत्तर प्रदेश, 21.3 राजस्थान व 3.9 प्रतिशत उत्तराखंड को आपूर्ति होगी।

वहीं, आपूर्ति का कुछ प्रतिशत गैर आवंटित क्षेत्र के लिए रखा गया है।जीरो वाटर वेस्ट तकनीक का हो रहा इस्तेमालथर्मल पावर प्लांट में जीरो वाटर वेस्ट तकनीक का इस्तेमाल कर बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इससे पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। साथ ही जल स्रोतों का दुरुपयोग भी नहीं होगा।बिजली उत्पादन के बाद पानी का इस्तेमाल प्लांट में लगे पौधों में किया जाता है। इससे पानी का दुरुपयोग नहीं होता। साथ ही प्लांट परिसर में पानी एकत्र करने के लिए बनाए गए दो तालाबों में सोलर प्लेटों के माध्यम से 11 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जा रही है।एसडीएम व सीओ ने लिया जायजाखुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट में प्रधानमंत्री द्वारा 660 मेगावाट की यूनिट का वर्चुअल उद्घाटन किए जाने की जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान प्लांट पर पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही प्लांट के अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की।खुर्जा के दशहरा गांव स्थित टीएचडीसी में शुक्रवार दोपहर प्रधानमंत्री कानपुर से वर्चुअली 660 मेगावाट की यूनिट का उद्घाटन करेंगे। जिससे बिजली व्यवस्था में सुधार आएगा। यह जिले के लिए खुशी की बात है।-श्रुति, जिलाधिकारी बुलंदशहर


Next Story