- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP के हर जिले में...
UP के हर जिले में बनेगी सिविल डिफेंस यूनिट, डीएम करेंगे कंट्रोल

Lucknow.लखनऊ. आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी जिलों में नागरिक सुरक्षा संगठन के विस्तार की जमीन तैयार हो गई है। गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि 49 जिलों में नागरिक सुरक्षा कोर की स्थापना की जाएगी। डीएम को बॉडी कंट्रोलर के रूप में नामित किया गया हैप्रजापति ने बताया कि अंबेडकर नगर, अमेठी, औरैया, उन्नाव, बहराईच, बाराबंकी, बलिया, बिजनौर, बदांयू, चित्रकूट, देवरिया, एटा,
इटावा, फतेहपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, कन्नौज, अमरोहा, कासगंज, कानपुर ग्रामीण, गौतमबुद्धनगर, गाजीपुर, हापुड, हमीरपुर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, कुशीनगर, कौशांबी, महोबा, मैनपुरी, महराजगंज, मऊ, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, संभल, संत रविदास नगर में सिविल डिफेंस का गठन करने का निर्णय लिया गया है। संत कबीर नगर, शाहजहाँपुर, शामली, सीतापुर, श्रावस्ती, सोनभद्र, सुल्तानपुर, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुरइस उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय को नागरिक सुरक्षा नियम 1968 के अनुरूप एक कोर इकाई स्थापित करने का आदेश दिया गया है। वर्तमान में 24 शहरों में नागरिक सुरक्षा इकाइयां स्थापित हैं।





