- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- TMU नर्सिंग के 51...
x
Moradabad, मुरादाबाद : तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मुरादाबाद और तीर्थंकर पार्श्वनाथ कॉलेज ऑॅफ नर्सिंग, अमरोहा के नर्सिंग कॉलेजों के स्टुडेंट्स के लिए यह ख़बर खुशियों की सौगात है। इन कॉलेजों के 51 छात्र-छात्राओं ने प्रतिष्ठित अस्पताल समूह मैक्स हैल्थकेयर में जॉब पाई है। बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के नियुक्त ये स्टुडेंट्स उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और बिहार के रहने वाले हैं। मैक्स हेल्थकेयर की टीम ने छात्रों के ज्ञान, व्यवहार, पेशेवर दृष्टिकोण और दक्षताओं को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए परखा। नर्सिंग की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी ने चयनित इन सभी स्टुडेंट्स को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 85 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मैक्स हेल्थकेयर की ओर से चयन टीम में दीन दयाल, सुजीत, दीपक कपूर, पद्मा जयप्रकाश और ज्योति सिंह, जबकि टीएमयू कॉर्पाेरेट रिसोर्स सेंटर-सीआरसी की ओर से ज्वाइंट डायरेक्टर सिद्धार्थ सिंह, दानिश रहमानी, सुधांशु सिंह, महविश आदि मौजूद रहे।
Tagsटीएमयू नर्सिंग51 स्टुडेंट्सपाई जॉबजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारदीन दयालसुजीतदीपक कपूरपद्मा जयप्रकाश
Next Story





