उत्तर प्रदेश

68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में तमकुहीराज के 3 होनहारों का चयन

Gulabi Jagat
20 March 2025 10:46 PM IST
68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में तमकुहीराज के 3 होनहारों का चयन
x
राजापाकड़/ कुशीनगर: इंफाल मणिपुर में आयोजित हो रहे 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल अंडर 19 छात्र/ छात्रा प्रतियोगिता में फतेह मेमोरियल इण्टर कालेज तमकुहीराज की रिशु गुप्ता का उप्र की टीम में चयन हुआ। जबकि बालक वर्ग में तमकुहीराज से ही आयुष गुप्ता एवं विवेक चौरसिया का चयन हुआ है। प्रदेश के सीमांचल में स्थित ग्रामीण क्षेत्र के इन तीन होनहारों के चयन पर लोगों ने खुशी व्यक्त किया है।



गौरतलब है कि मणिपुर के इंफाल में 15 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल अंडर 19 छात्र/छात्रा प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसमें उप्र की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। उप्र की 18 सदस्यीय बालिका टीम में कुशीनगर की दो, देवरिया की तीन, बुलंदशहर की तीन, बाराबंकी की पांच एवं अलीगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर, मिर्जापुर, मथुरा की एक एक छात्राओं का चयन हुआ है। कुशीनगर के तमकुहीराज से चयनित रिशु गुप्ता, आयुष गुप्ता एवं विवेक चौरसिया अपने स्थानीय कोच भीम प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में तप कर इस मुकाम को हासिल किया है। उसके चयन पर डीआईओएस कुशीनगर श्रवण कुमार गुप्ता, फतेह मेमोरियल इण्टर कालेज के प्रबंधक महेश्वर प्रताप शाही, प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह, विद्यालय के अवैतनिक फुटबाल कोच भीम प्रसाद गुप्ता, सहायक कोच प्रभात मिश्रा, शिक्षक हरिहर प्रसाद, एवं अभिभावकों ने खुशी का इजहार किया है।
Next Story