- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- TMU में आज डिग्री से...
x
Moradabad: तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में भव्य दीक्षांत कार्यक्रम-2024 की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। दीक्षांत प्रोग्राम में सत्र 2022-23 के 2,500 पासआउट स्टुडेंट्स को डिग्री से अलंकृत होंगे। इस मौके पर टॉप थ्री स्टुडेंट्स में 51 को गोल्ड, 50 को सिल्वर और 51 को ब्रोंज यानी कुल 152 मेडल्स के संग-संग 19 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन के संग-संग वीसी प्रो. वीके जैन, निदेशक प्रशासन अभिषेक कपूर, रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा, डीन प्रो. मंजुला जैन, निदेशक स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो.एमपी सिंह बारी-बारी से देर शाम तक सभी तैयारियों का जायजा लेते रहे। कुलपति प्रो. वीके जैन यूनिवर्सिटी की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। दीक्षांत कार्यक्रम की प्रोसिडिंग रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा करेंगे।
दीक्षांत प्रोग्राम के लिए वृहद मंच तैयार हो गया है। यूनिवर्सिटी में दीक्षांत कार्यक्रम तक करीब एक दर्जन से अधिक वेलकम स्टाल्स पर पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक की विभिन्न भारतीय संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। इन स्टाल्स पर स्टुडेंट्स सूबेवार वेश-भूषा में नृत्य के जरिए वहां के सुर, लय और ताल का प्रदर्शन करेंगे। दीक्षांत कार्यक्रम की परंपरा के मुताबिक पवेलियन से दीक्षांत स्थल तक भव्य शैक्षणिक शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें मेहमानों के संग कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन, वीसी प्रो. वीके जैन आदि भी शामिल होंगे। शोभायात्रा का नेतृत्व रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा करेंगे।
TagsTMUडिग्रीअलंकृत2500 स्टुडेंट्सजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





