उत्तर प्रदेश

किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का शुभारंभ, Kushinagar में दिखाया गया लाइव प्रसारण

Gulabi Jagat
2 Aug 2025 11:00 PM IST
किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का शुभारंभ, Kushinagar में दिखाया गया लाइव प्रसारण
x
Rajapakad, राजापाकड़/कुशीनगर : वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक अंतर्गत बभनौली गांव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इस अवसर का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र कुशीनगर द्वारा दिखाया गया। मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व उप निदेशक कृषि अतीन्द्र सिंह एवं केवीके प्रभारी डॉ. शमशेर सिंह ने किया।



प्रधानमंत्री ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। विधायक कुशवाहा ने कहा कि यह योजना छोटे किसानों की रीढ़ साबित हो रही है। कुशीनगर के 4.94 लाख किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर हुई। कार्यक्रम में जिले के 14 विकासखंड, 145 सहकारी समितियों, 65 एफपीओ और मंडियों के माध्यम से लाइव दिखाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों, विषय विशेषज्ञों, कृषि सखियों और 111 किसानों ने सहभागिता की।
Next Story