- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur में 15 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश
Rampur में 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Tara Tandi
9 May 2025 12:06 PM IST

x
Rampur रामपुर : किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि वह बाजार करने के लिए नगर आई थी।
जबकि घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। महिला का आरोप है कि गांव निवासी राजू सैनी उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कर भगाकर ले गया। इसके पश्चात महिला आरोपी युवक के घर पहुंची तो घर वालों ने गाली-गलौज कर उसे भगा दिया। बाद में महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
इस पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कहा कि किशोरी बरामदगी की को लेकर प्रयास किया जा रहा है, जिसे जल्दी बरामद कर लिया जाएगा।
TagsRampur 15 वर्षीय किशोरी अपहरणछह लोगोंखिलाफ मामला दर्जRampur 15 year old girl kidnappedcase registered against six peopleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





