उत्तर प्रदेश

Noida में चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद, तीन बदमाश गिरफ्तार

Ratna Netam
6 July 2026 7:11 PM IST
Noida  में चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद, तीन बदमाश गिरफ्तार
x

Noida नोएडा : थाना फेस-2 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल, एक फर्जी नंबर प्लेट और तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरदीन उर्फ सोहेल, फैजान उर्फ कल्लू और फिरोज के रूप में हुई है। तीनों को निम्मी विहार पुस्ता के पास से दबोचा गया। बरामद मोटरसाइकिलों में से दो के मामले थाना फेस-2 में और तीन के मामले दिल्ली के ई-पुलिस स्टेशन (एमवी थेफ्ट) में दर्ज हैं, जबकि अन्य वाहनों की जांच जारी है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में घरों, दुकानों और साप्ताहिक बाजारों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। चोरी के दौरान पकड़े जाने की आशंका में वे अपने पास अवैध चाकू रखते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर बेचकर उससे मिलने वाली रकम अपने शौक और मौज-मस्ती में खर्च कर देते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपी गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद तथा दिल्ली में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि बरामद सभी 12 मोटरसाइकिलों, फर्जी नंबर प्लेट और हथियारों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।F

Next Story