- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 108 कुंडलिया यज्ञ...
x
Lucknow। उत्तर प्रदेश। डी ए वी पीजी कॉलेज लखनऊ के परिसर में स्थित पंडित रासबिहारी तिवारी स्टेडियम में 108 कुंडीय महायज्ञ के उपरांत संपन्न राष्ट्र रक्षा सम्मेलन में 'यज्ञ' विषय पर विचार रखने का अवसर मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नागपुर के लब्ध-प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रचारक श्री स्वांत रंजन जी, पूर्व मंत्री व सांसद डॉ. अशोक बाजपेई जी, लखनऊ महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी समेत अनेक गण्यमान स्वजनों का सानिध्य हृदयस्पर्शी था। दयानन्द संस्कृत संस्थान के लोकार्पण के कार्यक्रम में हाथ लगाना हमारे जीवन की एक ऐतिहासिक घटना बनी।
आर्य समाज लखनऊ के यशस्वी मंत्री श्री मनमोहन तिवारी तथा समस्त आर्य समाज परिवार को बहुत-बहुत साधुवाद, हार्दिक शुभकामनाएं। सभा सदन में गायत्री परिवार सहित अनेक आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता हमारे लिए सुखद थी। सभा मंच के मुख्य समन्वयक व संचालक तथा आर्य समाज लखनऊ के प्रधान श्री सत्यकाम आर्य द्वारा, उपस्थित विशाल जनसमुदाय के सम्मुख, भाग्योदय फाउंडेशन के बारे में दी गई प्रस्तुति ने हमारा उत्साह बढ़ाया।
Tags108 कुंडलिया यज्ञसंपन्नजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





