- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गामा से Collectorate...
गामा से Collectorate शिफ्ट होगा रजिस्ट्री ऑफिस, मिलेंगी प्रतीक्षालय और कैफेटेरिया की सुविधा

Greater Noida.ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा 2 के लोगों को एक साल बाद जाम से राहत मिलेगी। यहां स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय को कलेक्ट्रेट के पास बन रहे नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। सेक्टर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय से सड़क पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती है। कार्यालय शिफ्ट होने से सेक्टर के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।दूसरी ओर, सब रजिस्ट्रार कार्यालय के कलेक्ट्रेट के पास शिफ्ट होने से पहले से ही कलेक्ट्रेट के पास जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को और अधिक जाम का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, सब रजिस्ट्रार कार्यालय बीएसए कार्यालय के सामने बनाया जा रहा है।यहां डीआईओएस कार्यालय, उपभोक्ता फोरम, होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय, उद्योग कार्यालय और न्यायालय स्थित हैं।
इसके चलते यहां जाम से जूझ रहे लोगों को रजिस्ट्री कार्यालय खुलने के बाद और अधिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, बन रहे नए कार्यालय में रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी।वेटिंग रूम और कैफेटेरिया की सुविधा मिलेगीकलेक्ट्रेट के पास बन रहे सब रजिस्ट्रार कार्यालय में वेटिंग रूम और कैफेटेरिया की सुविधा होगी। साथ ही, भूतल पर ही रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे दिव्यांगों और बुजुर्गों को काफी सहूलियत होगी।इस क्षेत्र की संपत्ति की होगी रजिस्ट्रीसदर तहसील क्षेत्र और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाली संपत्ति की रजिस्ट्री कलेक्ट्रेट के पास बन रहे सब रजिस्ट्रार कार्यालय में होगी।करीब एक साल में सेक्टर गामा दो स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय को कलेक्ट्रेट के पास बन रहे नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसमें लोगों की सुविधा के लिए वेटिंग रूम और कैफेटेरिया बनाने पर बातचीत की जाएगी। - बृजेश कुमार, एआईजी द्वितीय, निबंधन विभाग





