
x
UP News: मोहम्मदाबाद रोड स्थित एक दुकान में किसान का शव बेड पर पड़ा मिला। 18 दिसंबर को मायके गई पत्नी के लौटने पर जानकारी हुई। किसान के सिर के पास ही बिजली के तार पड़े थे। इससे पुलिस करंट लगने से मौत होने की आशंका जता रही है। किसान की सास व साले ने जमीन के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बता कही है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह निवासी पारस राजपूत (44) खेती करते थे। कस्बे के मोहम्मदाबाद रोड पर उनकी चार दुकानें बनी हैं और दुकानों के पीछे एक कमरा बना है। इसी में वह परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी कृपांती देवी 18 दिसंबर को पुत्री तनु (8) को लेकर अपने मायके थाना मऊदरवाजा के गांव जिजुईया गई थीं।पत्नी कृपांती के मुताबिक, पति से 20 दिसंबर की सुबह फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उसने दो-तीन दिन फोन किया पर फोन नहीं उठा, तो लगा चार्ज नहीं होगा। इसके बाद वह 22 दिसंबर को ननद शिवरानी के घर गांव बलारपुर, जनपद मैनपुरी चली गईं। वहां ननद के पास रहकर उसके पुत्र शरद (12) व शेखर (10) पढ़ाई कर रहे हैं। इससे वह वहां रुक गई। 24 दिसंबर की दोपहर वह नवाबगंज स्थित घर पहुंची। वहां एक दुकान का आधा शटर खुला था। वह पीछे के रास्ते से कमरे की तरफ चली गई।
इस बीच दुकान से एक कुत्ता कुछ सामान लेकर निकला। इस पर बेटी तनु ने मां को आवाज दी। इस पर शटर खोलकर अंदर गई। वहां दुकान में पति शव औंधे मुंह बेड पर पड़ा था और बदबू आ रही थी। चीखने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की। सिर के पास ही बिजली की केबल पड़ी थी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए। पारस की सास सुशीला देवी व साले सुशील ने बताया कि उसके दामाद का मोहम्मदाबाद रोड पर 400 फीट जमीन पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों से कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इसके चलते ही पारस की हत्या की गई है। यही बात सुशीला के पुत्र सुशील कुमार ने भी कही। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय ने बताया कि बिजली के करंट से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
TagsUPबेडकिसानशवbedfarmerbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





