त्रिपुरा

त्रिपुरा में सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण देने पर महिलाओं ने निकाली धन्यवाद रैली

Gulabi Jagat
16 March 2022 11:11 AM GMT
त्रिपुरा में सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण देने पर महिलाओं ने निकाली धन्यवाद रैली
x
महिलाओं ने निकाली धन्यवाद रैली
त्रिपुरा में महिला सशक्तिकरण के तौर पर सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण देने के सरकारी फैसले पर पर महिलाओं ने धन्यवाद रैली निकाली है।

यह रैली भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बनमलीपुर मंडल द्वारा मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव को धन्यवाद ज्ञापन देने के लिए निकाली गई।

इस रैली में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष झरना देवबर्मा एवं अन्य पदाधिकारी समेत प्रदेश एवं मंडल की महिला मोर्चा कार्यकर्ता शामिल रहीं।

आपको बता दें कि त्रिपुरा की बिप्लव कुमार देब सरकार ने हाल ही में घोषणा की थी कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस ऐलान से राज्य की महिलाओं में काफी उत्साह है और इसको नारी सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।

Next Story