त्रिपुरा

इस राज्य के महिलाओं ने होली के लिए तैयार की 100 क्विंटल की ऐसी चीज, CM ने कही ये बात

Gulabi Jagat
14 March 2022 4:51 PM GMT
इस राज्य के महिलाओं ने होली के लिए तैयार की 100 क्विंटल की ऐसी चीज, CM ने कही ये बात
x
महिलाओं ने होली के लिए तैयार की 100 क्विंटल की ऐसी चीज
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने सिपाहीजला जिले में विशालगढ़ के लक्ष्मीबिल गांव की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए ऑर्गेनिक रंगों के साथ सभी से होली मनाने का आग्रह किया है। देब ने बताया कि ग्रामीणों ने अपने बगीचे के फूलों, सब्जियों और पत्तियों से कई प्रकार के सौ क्विंटल से अधिक जैविक रंगों को बनाया है।
लक्ष्मीबिल गांव के पांच सौ से अधिक परिवार एक दशक से अपनी आजीविका चलाने के लिए फूलों की खेती कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने पहली बार इस साल होली के लिए प्राकृतिक रंगों बनाये हैं। देब ने लोगों से आग्रह किया है कि इस साल होली मनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा तैयार किए गए इन प्राकृतिक रंगों को खरीदें, जिससे उनके व्यवसाय को बढ़ावा मिले।
देब ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है और महिलाओं के व्यवसाय को बढ़ावा देना है, उन्हें प्रोत्साहित करना है और उन्हें राशन की दुकानों में अपना सामान बेचने का अवसर प्रदान करना है। उद्यमियों में से एक मिनाती देवनाथ ने कहा, मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने निवास पर उत्पाद लॉन्च करने के बाद सभी को हमारे उत्पादों की आपूर्ति की अनुमति दे दी है। अगले चार दिनों में हम सभी होली इन प्राकृतिक रंगों से ही मनाएंगें। देवनाथ ने बताया कि इन रंगों में रसायन का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया गया। इसमें सुंगधित फूल और पत्तियों का इस्तेमाल अच्छी गंध के लिए किया गया है, जो हमारी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
Next Story