त्रिपुरा

त्रिपुरा न्यूज: दो गिरफ्तार, अब त्रिपुरा पुलिस ने जब्त किए 5.72 लाख रुपये के नकली नोट

Gulabi Jagat
13 July 2022 5:00 PM IST
त्रिपुरा न्यूज: दो गिरफ्तार, अब त्रिपुरा पुलिस ने जब्त किए 5.72 लाख रुपये के नकली नोट
x
त्रिपुरा न्यूज
त्रिपुरा के खोवई जिले में पुलिस ने 5.72 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए जाने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बाइक सवार नकली नोटों को खेप लेकर जा रहेहैं। इसके बाद सोनाचरण जमातिया के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने बाइक सवारों की चैकिंग शुरु की। इसके बाद पुलिस ने ताइदु क्षेत्र के बाजीराई रियांग (31) और राकेश मलसोम (32) को रोका तो उन्होंने करोइलोंग पेट्रोल पंप के पास अपनी बाइक छोड़ने की कोशिश की, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें भागने से पहले ही पकड़ लिया।
उन्हें पूछताछ के लिए तेलियामुरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान बाइक से 5.72 लाख रुपये मूल्य के जाली बरामद किए गए। नकली नोट 2000 और 500 रुपये के थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story