त्रिपुरा

आज से दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Sarita
12 Oct 2022 7:17 AM IST
President Draupadi Murmu on a two-day visit to Tripura from today
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से त्रिपुरा के अपने दो दिवसीय दौरे पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से त्रिपुरा के अपने दो दिवसीय दौरे पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति का बुधवार सुबह सवा 11 बजे महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर पहुंचने का कार्यक्रम है। यह राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का त्रिपुरा का पहला दौरा होगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मुर्मू अगरतला तक गुवाहाटी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन तथा खोंगसांग (मणिपुर) तक नयी विस्टाडोम बोगी के साथ अगरतला-जिरिबाम-अगरतला जन शताब्दी को हरी झंड़ी दिखाएंगी। जन शताब्दी ट्रेन का विस्तार किया गया है। राष्ट्रपति का पश्चिमी त्रिपुरा जिले के नरसिंहगढ़ में पुष्बंता पैलेस संग्रहालय तथा राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय की नींव रखने का भी कार्यक्रम है।
राज्य सरकार की 1917 में महाराज बिरेंद्र किशोर माणक्य बहादुर द्वारा निर्मित पुष्बंता पैलेस को डिजीटल संग्रहालय में तब्दील करने की योजना है। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रबींद्रनाथ टैगोर त्रिपुरा के दौरे के दौरान इस महल में ठहरे थे। पुष्बंता पैलेस अप्रैल 2018 तक राज्यपाल का आधिकारिक आवास था।
मुर्मू का टाउन हॉल में अगरतला नगर निगम (एएमसी) द्वारा स्वागत किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री माणिक साहा, महापौर दीपक मजूमदार और कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति की नेताओं, गणमान्य लोगों और आम जनता से मुलाकात करने की भी योजना है।
Next Story