त्रिपुरा

उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा- मोदी दे रहे पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क सुविधा विकास...

Gulabi Jagat
23 May 2022 2:12 PM GMT
उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा- मोदी दे रहे पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क सुविधा विकास...
x
उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा
अगरतला। सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जनरल सिंह राज्य में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा के लिए रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे।
जनरल सिंह ने मीडिया से कहा कि निकट भविष्य में राज्य में विमानों के आवागमन की संख्या में इजाफा होगा। जनरल सिंह ने कहा, 'अभी नागरिक उड्डयन मंत्रालय उड़ान संचालन को विनियमित नहीं करता है। एयरलाइन कंपनियां यात्री की संख्या के आधार पर अपने उड़ानों की संख्या में वृद्धि करती हैं। हम हालांकि क्षेत्र में अधिक उडानों के संचालन के लिए उनके संपर्क में हैं।
जनरल सिंह को 1971 में बंगलादेश मुक्ति संग्राम के दौरान उनके योगदान के लिए जाना जाता है और उन्होंने तब त्रिपुरा का दौरा किया था। उन्होंने कहा, 'मैं यहां त्रिपुरा के विभिन्न जिलों में केंद्र सरकार के विकास कार्यों का निरीक्षण करने आया हूँ।' विमानन बुनियादी ढांचे में सुधार के अलावा, जनरल सिंह आज राष्ट्रीय राजमार्गों के चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए उत्तरी त्रिपुरा के लिए रवाना हुए और उन्होंने उनोकोटी, धलाई और खोवाई जिलों में कार्यस्थलों का दौरा किया।

उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और उनका उत्तरी त्रिपुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम रखा गया है।
Next Story