त्रिपुरा
त्रिपुरा राज्य के धलाई जिले में 2 परिवारों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई लड़ाई, 7 घायलों में से 3 की मौत
Gulabi Jagat
6 May 2022 10:22 PM IST

x
भूमि विवाद को लेकर हुई लड़ाई
अगरतला। त्रिपुरा राज्य के धलाई जिले में 2 परिवारों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई। इसके अलावा 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार कमालपुर में गुरुवार दोपहर दोनों परिवारों के रिश्तेदारों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें सात लोग घायल हो गए।
70 वर्षीय रजनी दास की अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बिलासी (67) और बेटे प्रत्यूस दास (41) की शुक्रवार तड़के मौत हो गई।
एक महिला समेत घायलों का इलाज अभी धलाई जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Next Story





