तेलंगाना

Telangana: महिला से सामूहिक दुष्कर्म , परिवार के सदस्यों पर भी हमला

Sarita
1 April 2025 8:08 AM IST
Telangana: महिला से सामूहिक दुष्कर्म , परिवार के सदस्यों पर भी हमला
x
Telanganaतेलंगाना: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एक विवाहित महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि दर्शन के बाद महिला और उसके साथ आए अन्य लोगों ने वहीं रुकने का फैसला किया। रात में शौच के लिए गई महिला को वहां से कुछ लोगों ने उठा लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि जब महिला के साथ आए लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। फिलहाल पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं दो अन्य की तलाश की जा रही है। पूरा मामला नागरकुरनूल जिले के उरकोंडा इलाके का बताया जा रहा है। यहां स्थित उरकोंडापेट हनुमान मंदिर में एक विवाहित महिला अपने रिश्तेदारों के साथ दर्शन पूजा के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि मन्नत पूरी करने के लिए महिला महबूबनगर के भूतपुर मंडल से अपने रिश्तेदारों के साथ शनिवार रात यहां पहुंची थी। मंदिर में दर्शन के बाद सभी ने रात में वहीं रुकने का फैसला किया। इसी बीच महिला रात में शौच के लिए कुछ दूर गई थी। गांव के कुछ लोगों ने उसे वहां जाते हुए देख लिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को वहां से अगवा कर लिया।
परिवार के लोगों पर भी किया हमला
आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि महिला के साथ आए परिजनों ने जब आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने परिजनों पर भी हमला कर दिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि इस अपराध में आठ लोग शामिल थे। पुलिस के मुताबिक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Next Story