
x
Telangana तेलंगाना : तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां चलते ऑटो रिक्शा से कूदने के बाद आठवीं क्लास की छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद माता-पिता ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि इनमें से एक छात्रा सीमेंट की सड़क पर गिर गई, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दरअसल, पूरा मामला कामारेड्डी जिले के बंसवाड़ा का है। यहां तेलंगाना सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल स्कूल की 13 साल की छात्रा की रविवार रात को चलती ऑटो से गिरने के बाद मौत हो गई। छात्रा के परिजनों ने इस मामले में स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस में मामला दर्ज कराया है। छात्रा मदन्नूर मंडल के कोडिचेरला गांव की रहने वाली थी और क्लास 8 की छात्रा थी। यह घटना बोरलम गांव में लड़कियों के रेजिडेंशियल स्कूल में रविवार शाम करीब 7.40 बजे हुई।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए प्लास्टिक की कुर्सियां लेकर एक ऑटो रिक्शा कैंपस में आया था। छात्राओं ने कुर्सियां उतारने में मदद की। कुर्सियां उतारने के बाद, कथित तौर पर चार लड़कियां स्कूल गेट तक ऑटो राइड के लिए ऑटो के अंदर बैठ गईं। बंसवाड़ा पुलिस के अनुसार, ड्राइवर ने लड़कियों को उतरने देने के लिए गेट के पास ऑटो धीमा किया। हालांकि ऑटो रुकने से पहले ही छात्राएं उसपर से कूद गईं। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। स्कूल स्टाफ उसे बंसवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsTelanganaऑटोकूदनेछात्राएंमौत Telanganaauto-rickshawjumpingstudentsdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





