
x
Telangana तेलंगाना : तेलंगाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां संगारेड्डी जिले में मंदिर का पुजारी मंदिर परिसर में गेंदे के फूलों के पौधों के साथ गांजा उगा रहा था और बेच रहा था। नारायणखेड़ में DTF संगारेड्डी टीम ने पुजारी को गिरफ्तार किया और 70 लाख का गांजा जब्त किया।तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के नारायणखेड़ मंडल के पंचगाम गांव में एक मंदिर के पुजारी को, जो खुद को आध्यात्मिक गुरु बताता था, गांजा उगाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।हैरानी की बात है कि गांजे के पौधे मंदिर परिसर के अंदर गेंदे के बगीचे में फूलों की खेती की आड़ में उगाए जा रहे थे। शुक्रवार को DC मेडक और DPEO संगारेड्डी की देखरेख में DTF संगारेड्डी टीम ने गांजे के पौधों की अवैध खेती का मामला पकड़ा है।
DTF एक्साइज टीम ने छापा मारा और एक आरोपी व्यक्ति अवुती नागैया को गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र 48 साल है। वह संगारेड्डी जिले के नारायणखेड़ मंडल के पंचगांव गांव का रहने वाला है। वह मंदिर के पुजारी और आध्यात्मिक गुरु के रूप में काम करता था। आरोप है कि वह अवैध रूप से गांजे की खेती और वितरण का काम चला रहा था। वह इसे पैकेट में पैक करके अवैध रूप से बेच रहा था।
छापेमारी में जब्त की गईं ये चीजें
17.741 किलोग्राम सूखा गांजा
0.897 किलोग्राम गांजे के बीज
30,000/- नकद
एक डिजिटल वजन मशीन
एक मोबाइल फोन
इन सभी की कीमत लगभग 70 लाख रुपये है।
TagsTelanganaगांजा केसाधुगिरफ्तार Telanganacannabismonkarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





