तेलंगाना

Telangana: यदाद्री पावर स्टेशन की यूनिट 1 में लगी आग, इस वजह से हुआ हादसा

Sarita
29 April 2025 6:41 AM IST
Telangana: यदाद्री पावर स्टेशन की यूनिट 1 में लगी आग, इस वजह से हुआ हादसा
x
Telangana: तेलंगाना के नलगोंडा जिले में स्थित यदाद्री पावर प्लांट में सोमवार को मामूली आग लग गई। यह आग यदाद्री थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट 1 में लगी। पुलिस ने इस आग पर तुरंत काबू पा लिया और राहत की बात यह है कि इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने इस आग पर काबू पाने के बाद बताया कि यह एक मामूली आग थी जिसमें कोई घायल नहीं है, बस कुछ केबल जल गए। आपको बता दें कि यह घटना रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे हुई थी।
इस कारण से लगी थी प्लांट में आग
इस संबंध में जारी एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज में यह बताया गया कि यह आग वहां चल रहे ईंधन तेल के रिसाव के कारण लगी थी। उस रिलीज में बताया गया है कि जिस यूनिट में परिचालन परीक्षण यानी ऑपरेशनल टेस्टिंग हो रहे हैं वो BHEL के कंट्रोल में है और अभी उसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।वहीं इस संबंध में BHEL के अधिकारियों ने बात करते हुए कहा, 'मामूली नुकसान से नियमित कार्यों में बाधा नहीं आती है।' आपको बता दें कि YTPS में 800 मेगावाट की 5 इकाइयां हैं। यूनिट-2 पिछले साल बनकर पूरी हो गई थी। इसके साथ ही यह भी घोषण की गई थी कि प्लांट में चल रहा कार्य साल 2025 के मध्य में पूरा हो जाएगा।
Next Story