तेलंगाना

आज मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव

Sarita
11 Oct 2022 7:35 AM IST
Telangana CM Chandrashekhar Rao to attend Mulayam Singhs funeral today
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में भाग लेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में भाग लेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में दी।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री राव दिवंगत मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में भाग लेने उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्वर्गीय यादव के पैतृक गांव सैफई पहुंचेंगे। वह मंगलवार को अपराह्न 11 बजे वहां पहुंचकर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और अंत्येष्टि में भाग लेंगे। मुलायम सिंह यादव का सोमवार को सुबह गुडगांव के एक अस्पताल में निधन हो गया।
Next Story