
x
Telangana तेलंगाना: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 2 लड़कियों की कार में बंद होने से मौत हो गई है. मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है. घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है. पुलिस की तरफ से यह जानकारी मिली है. पुलिस का कहना है कि दोपहर में खेलते समय 2 बहनें कार में घुस गईं और किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी. काफी देर तक जब लड़कियां नजर नहीं आईं तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की|
तलाश करने पर दोनों लड़कियां कार के अंदर बेहोश मिलीं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि लड़कियां करीब 40 मिनट तक कार के अंदर बंद रहीं. वहीं लोगों का कहना है कि अगर समय रहते लड़कियों को कार से बाहर निकाला जाता तो उनकी जान बच सकती थी. बता दें कि लड़कियां दामरगिड्डा में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आई थींबच्चों के परिजन उनके शवों को लेकर अपने गांव चले गए हैं और पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
TagsTelanganaकारलड़कियोंमौतTelanganacargirlsdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





