
Kondapur कोण्डपुर: रिटेल एम्प्लॉइज़ डे के अवसर पर, रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, हैदराबाद चैप्टर ने बुधवार को नॉलेज सिटी स्थित टी-शार्क्स में एक रेड वॉक (1 किमी) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन हैदराबाद चैप्टर के चेयरमैन अविनाश कुमार ने किया, जिन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तेलंगाना राज्य में 30 से अधिक रिटेलर्स द्वारा आयोजित इस रेड वॉक में 2,000 से अधिक रिटेल कर्मचारियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य रिटेल कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
अविनाश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि रिटेल मार्केट ऐसे क्षेत्र में है जो सबसे पहले रोज़गार के अवसर प्रदान करता है। इस क्षेत्र में रोजगार की बड़ी संभावनाएं हैं, जो देश की आर्थिक वृद्धि में योगदान देती हैं। रिटेल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने इस आयोजन में भाग लेकर इसका महत्व बढ़ाया और रिटेल क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।





