तेलंगाना

संसद के बेटे की सुपरकार, छीनी महिला की जिंदगी, दर्ज FIR

Gulabi Jagat
21 Aug 2026 7:07 AM IST
संसद के बेटे की सुपरकार, छीनी महिला की जिंदगी, दर्ज FIR
x

संसद के बेटे की सुपरकार, छीनी महिला की जिंदगी, दर्ज FIR 

संसद के बेटे की सुपरकार

तेलंगाना: तेलंगाना में सड़क हादसे के मामले में जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद लिंगमनेनी रमेश के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि तेज रफ्तार सुपरकार से हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ये घटना 16 अगस्त की है जब राजधानी हैदराबाद के हाई-टेक इलाके माधापुर में एक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन कार की टक्कर से 26 साल युवती की मौके पर ही मौत हो गई.

जांच के बाद पुलिस ने लिंगमनेनी रमेश के बेटे लिंगमनेनी संजुश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मृतका की पहचान भारती मुखी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली थी. जॉब से लौट रही थी महिला मृतका हैदराबाद के इनऑर्बिट मॉल स्थित लाइफस्टाइल स्टोर में काम करती थी. हादसे के समय भारती अपनी एक सहकर्मी के साथ खाना लेने के बाद मॉल की ओर वापस लौट रही थी. सड़क पार करते समय ही माधापुर इलाके में तेज रफ्तार से आ रही एस्टन मार्टिन कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.
सांसद के बेटे पर FIR दर्ज
हादसे के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. शुरुआती जांच और सबूतों के आधार पर पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि हादसे के समय लग्जरी कार को सांसद लिंगमनेनी रमेश का बेटा लिंगमनेनी संजुश ही चला रहा था.माधापुर थाना पुलिस ने आरोपी संजुश के खिलाफ 'भारतीय न्याय संहिता' (BNS) की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. ये धारा लापरवाही या उतावलेपन से किसी व्यक्ति की जान लेने के अपराध से जुड़ा है. हादसे में एक वीआईपी परिवार के बेटे और करोड़ों रुपये मूल्य की सुपरकार का नाम शामिल होने के कारण ये मामला चर्चा में बना हुआ है.
Next Story