
x
नैरोबी: केन्या की राजधानी के एक व्यस्त व्यावसायिक इलाके में शुक्रवार को एक ऊंची इमारत ढह गई। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। नैरोबी के ईस्टले इलाके में एक व्यस्त व्यावसायिक सड़क पर यह इमारत ढह गई। इस इलाके में अक्सर हजारों व्यापारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ रहती है।
नैरोबी के पुलिस प्रमुख इस्सा मोहम्मद ने बताया कि इमारत में 10 से ज्यादा मंजिलें बन रही थीं। बचाव कार्य के दौरान मुश्किलें तब बढ़ गईं, जब कुछ लोगों ने आस-पास की दुकानों में लूटपाट शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, ताकि इलाके को खाली कराया जा सके और आपातकालीन बचाव टीमों को वहां तक पहुंचने का रास्ता मिल सके।
केन्या रेड क्रॉस ने बताया कि उनकी टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपील की कि वे बचाव कर्मियों को सुरक्षित तरीके से काम करने के लिए जगह दें। नैरोबी में इमारतों का ढहना एक आम समस्या बन गई है। इमारत बनाने की अनुमति देने वाले अधिकारियों पर आरोप है कि वे ठीक से जांच नहीं करते, जिससे यह सुनिश्चित नहीं हो पाता कि डेवलपर्स सुरक्षा दिशानिर्देशों और निर्माण मानकों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
Next Story





