खेल

'एथलीट कम, पदक ज्यादा', एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन सुनहरे भविष्य का संकेत है

jantaserishta.com
24 Oct 2026 8:29 AM IST
एथलीट कम, पदक ज्यादा, एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन सुनहरे भविष्य का संकेत है
x
नई दिल्ली: जापान के आइची-नागोया में खेले गए एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय दल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। खेलों के इस पांचवें संस्करण में भारतीय दल ने कुल 114 पदक जीते। एशियन पैरा गेम्स के इतिहास में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
भारत ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीते। चीन (427), जापान (185) और उज्बेकिस्तान (145) के बाद भारत एशियन पैरा गेम्स की पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारत का एशियन पैरा गेम्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस वजह से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि खेलों के पिछले संस्करण की तुलना में 135 एथलीट कम गए थे। खेलों के इस संस्करण में भारत की तरफ से 168 एथलीटों ने हिस्सा लिया और 114 पदक जीते। पदकों की संख्या हांगझोऊ में 2023 में हुए पिछले संस्करण से 6 ज्यादा है, जबकि संख्या के आधार पर 135 कम एथलीटों ने हिस्सा लिया था। हांगझोऊ में हुए पिछले संस्करण में भारत की तरफ से 303 पैरा एथलीटों ने हिस्सा लिया था और 27 स्वर्ण सहित 108 पदक जीते थे। यह तब रिकॉर्ड था, जो इस बार टूट गया।
पदकों के लिहाज से एथलेटिक्स सबसे ज्यादा अहम रहा। कुल 114 पदकों में से 65 पदक एथलेटिक्स में आए। पिछले संस्करण में एथलेटिक्स में 53 पदक आए थे। कम एथलीटों के बावजूद अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारतीय पैरा एथलीटों की मेहनत और वैश्विक पटल पर देश के लिए पदक जीतने की उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को दिखाता है। इसके लिए सभी एथलीटों की जितनी भी सराहना की जाए, कम है। पैरा एथलीटों का प्रदर्शन इन खेलों में भारत के सुनहरे भविष्य का संकेत है।
पैरा एथलीटों को दी जा रही सुविधाओं को और भी बढ़ाने की जरूरत है। उन्हें उन खेलों में अवसर दिए जाने की जरूरत है, जिनमें देश का प्रतिनिधित्व नहीं रहा। अगर पैरा एथलीटों को हर जरूरी बुनियादी सुविधा और बेहतर प्रशिक्षण दिया गया, तो निश्चित रूप से पैरा खेलों के अगले संस्करण में भारत न सिर्फ ज्यादा पदक जीतेगा, बल्कि पदक तालिका की रैंकिंग में भी बेहतर करेगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story