तमिलनाडू

तमिलनाडु : ऑनलाइन क्लास के लिए मिले मोबाइल में पोर्न देखकर नाबालिग के साथ कुकर्म करते थे पड़ोसी, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sarita
24 Jan 2022 12:03 PM IST
तमिलनाडु : ऑनलाइन क्लास के लिए मिले मोबाइल में पोर्न देखकर नाबालिग के साथ कुकर्म करते थे पड़ोसी, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

फाइल फोटो 

तमिलनाडु के तूतीकोरिन से पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तमिलनाडु के तूतीकोरिन से पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने अपने नौ साल के अपने पड़ोसी लड़के के साथ डेढ़ महीने तक कुकर्म किया। तीनों आरोपी कक्षा आठ व नौ के छात्र हैं। तीनों को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

हालत खराब होने पर कराया गया था भर्ती
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़ित लड़के को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसने अपने माता-पिता से अपने साथ हो रहे कुकर्म के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया।
पढ़ाई के लिए मिले फोन में देखते थे पोर्न
पुलिस ने बताया कि तीनों छात्रों के पास मोबाइल फोन था। यह फोन उन्हें ऑनलाइन क्लास करने के लिए मिला था, लेकिन छात्र इसका इस्तेमाल पोर्न वीडियो देखने के लिए करते थे। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पीड़ित छात्र को भी वीडियो दिखाया और उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया।
संकरी गली में ले जाकर करते थे शोषण
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी वीडियो देखने के बाद पीड़ित छात्र को बाहर बुलाते थे। उसे एक संकरी गली में ले जाकर उसका शोषण करते थे। छात्र इतना डर गया था कि उसने बाहर निकलना ही छोड़ दिया था। इसके बाद भी तीनों आरोपी उसका इंतजार करते थे, बाहर आने पर उसे गली में ले जाते थे। जहां उसका यौन शोषण किया जाता था। डॉक्टरों का कहना है कि शोषण की वजह से छात्र मानसिक रूप से बीमार हो चुका था।
Next Story