तमिलनाडू

Tamil Nadu: रील बनाने के लिए नाबालिगों का रेल यात्री पर बेरहमी से हमला,4 गिरफ्तार

Sarita
29 Dec 2025 9:01 AM IST
Tamil Nadu:  रील बनाने के लिए नाबालिगों का रेल यात्री पर बेरहमी से हमला,4 गिरफ्तार
x
Tamil Nadu तमिलनाडु : तमिलनाडु में सोशल मीडिया रील बनाने के जुनून में नाबालिगों ने एक रेल यात्री पर इस कदर चाकू से हमला किया कि वह आज जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. महाराष्ट्र का रहने वाला पीड़ित युवक का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर चार नाबालिगों को पकड़ा है|जानकारी के अनुसार तमिलनाडु में सोशल मीडिया रील बनाने के जुनूनी नाबालिगों ने एक रेल यात्री को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. कहा जा रहा है कि रील बनाने के दौरान नाबालिग नशे में थे|
रविवार को रेल यात्रियों ने एक युवक को तिरुवल्लूर जिले के थिरुथानी रेलवे स्टेशन की बाहरी दीवार के पास पड़ा देखा. उसके हाथ, पैर, सिर और शरीर पर चाकू के घाव थे. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया. पुलिस मौके पर पहुंची और चाकू के कई घावों से जूझ रहे युवक को बचाया और उसे थिरुथानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार मिलने के बाद उसे आगे के इलाज के लिए एम्बुलेंस से तिरुवल्लूर सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया|
गंभीर रूप से घायल युवक को इमरजेंसी वार्ड में भर्ता कराया गया. घटना की पुलिस जांच के दौरान पता चला कि युवक महाराष्ट्र के कोल्हापुर का रहने वाला सूरज (34) है. जांच में यह भी पता चला कि जब सूरज चेन्नई से थिरुथानी के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेन में सफर कर रहा था, तो थिरुवलंगडू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़े चार किशोरों ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया| पुलिस ने हमले में शामिल चार नाबालिगों को पकड़ लिया. गिरफ्तार किए गए सभी किशोर हैं. उन सभी की उम्र करीब 17 साल है. उनसे अभी पूछताछ की जा रही है|
Next Story