तमिलनाडू

Tamil Nadu: हाईवे पर खड़े ट्रक में रखा सिलेंडर फटा

Sarita
31 Jan 2025 11:43 AM IST
Tamil Nadu:   हाईवे पर खड़े ट्रक में रखा सिलेंडर फटा
x
Tamil Nadu तमिलनाडु: तमिलनाडु के सलेम जिले से एक भयावह घटना , ओमलूर में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब सड़क निर्माण के दौरान एक ट्रक में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई और विस्फोट हो गया। यह घटना चिन्नाप्पमपट्टी में उस समय हुई जब फोर लेन हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा था। सिलेंडर का इस्तेमाल सड़क पर सफेद लाइन खींचने के लिए किया जा रहा था। घटना के वक्त ट्रक से निकलती लपटों को देखकर मजदूरों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, फिर तुरंत मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त इलाके में ट्रैफिक कम था, जिसकी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई।
सिलेंडर फटते ही अचानक आग फैल गई लेकिन इसकी चपेट में कोई नहीं आया। वहीं, सड़क पर यातायात बहुत कम था, जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से एक घटना सामने आई थी जिसमें एक महिला और उसके 6 महीने के बेटे की उनके घर के अंदर कथित तौर पर सिलेंडर फटने से मौत हो गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि मंडी इलाके के जंदरोला गांव में जब यह घटना हुई, तब सज्जाद हुसैन की पत्नी शाजिया कौसर खाना बना रही थीं। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने आग बुझाई और गंभीर रूप से घायल कौसर और उसके नवजात बेटे अयान अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Next Story