
x
Tamil Nadu तमिलनाडु : तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के सुंदरमपल्ली गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक किसान के खेतों से प्राचीन सोने के सिक्के मिले. रोजमर्रा के खेती कार्य के दौरान हुई यह खोज अब इतिहास, पुरातत्व और प्रशासनिक जांच का विषय बन गई है. दरअसल, सुंदरमपल्ली गांव के 55 वर्षीय किसान आदवन अपनी करीब चार एकड़ कृषि भूमि पर मिट्टी समतलीकरण का कार्य करवा रहे थे|खेत में बड़े-बड़े पत्थर होने के कारण उन्होंने 22 दिसंबर, 2025 को जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई शुरू करवाई. खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी में दबा हुआ एक पुराना मिट्टी का घड़ा मशीन से टकराया और बाहर निकल आया. जब मजदूर ने उसे खोला तो अंदर छोटे-छोटे चमकदार सोने के सिक्के देखकर वो स्तब्ध रह गया. उसने खेत के मालिक को इस बारे में बताया|
बताया जा रहा है कि सिक्के काफी पुराने और विशिष्ट आकार के हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे किसी प्राचीन काल से जुड़े हो सकते हैं. हालांकि, किसान आदवन ने इस खोज की सूचना तुरंत नहीं दी. करीब एक सप्ताह बाद, 27 दिसंबर को उन्होंने ग्राम प्रशासनिक अधिकारी और गांडिली पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया|
इसके बाद किसान ने मिट्टी के बर्तन में रखे सभी सोने के सिक्के तहसीलदार नवनीथन को सौंप दिए. राजस्व विभाग द्वारा की गई गिनती में कुल 86 छोटे सोने के सिक्कों की पुष्टि हुई. सिक्कों को सुरक्षित रखकर आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है|
हालांकि, इस पूरे मामले में कुछ बिंदुओं ने प्रशासन के संदेह को भी जन्म दिया है. मिट्टी के घड़े का ढक्कन टूटा हुआ पाया गया और सिक्के मिलने की सूचना देने में हुई देरी ने अधिकारियों को सोचने पर मजबूर कर दिया. इसी को लेकर ग्राम प्रशासनिक अधिकारी मुरुगन ने जमीन मालिक के खिलाफ कंदिली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि कहीं सिक्कों के साथ छेड़छाड़ तो नहीं की गई|वहीं, दूसरी ओर पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञ इन सोने के सिक्कों के काल, शासनकाल और ऐतिहासिक महत्व का पता लगाने में जुट गए हैं. माना जा रहा है कि यह खोज क्षेत्र के प्राचीन इतिहास से जुड़े कई अहम रहस्यों को उजागर कर सकती है|खेती के एक सामान्य काम के दौरान हुई इस अप्रत्याशित खोज ने पूरे तिरुपत्तूर जिले में कौतूहल और उत्सुकता का माहौल बना दिया है. अब सभी की नजरें जांच और पुरातत्व रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस खजाने की असली कहानी सामने लाएगी|
TagsTamil Naduखुदाईमजदूरमिट्टीघड़ाTamil Naduexcavationworkerclaypot जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





