
x
Tamil Nadu चेन्नई : तमिलनाडु के उलुंदुरपेट में एक पर्यटक वैन के पेड़ से टकराने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना सुबह के समय हुई और दुर्घटना के समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के शिकार लोग तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिर के दर्शन करने के बाद रानीपेट में अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि जब पर्यटक वैन उलुंदुरपेट के मेट्टाथुर गांव में पहुंची, तो भारी बारिश के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हो गए।
तेज आवाज और लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को उलुंदुरपेट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों के शवों को भी पोस्टमार्टम और आगे की कार्यवाही के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(आईएएनएस)
Tagsतमिलनाडुउलुंदुरपेटसड़क दुर्घटनाछह लोगों की मौतTamil NaduUlundurpetroad accidentsix people diedआज की ताजा न्यूज़आज की बड़ी खबरआज की ब्रेंकिग न्यूज़खबरों का सिलसिलाजनता जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूजभारत न्यूज मिड डे अख़बारहिंन्दी न्यूज़ हिंन्दी समाचारToday's Latest NewsToday's Big NewsToday's Breaking NewsSeries of NewsPublic RelationsPublic Relations NewsIndia News Mid Day NewspaperHindi News Hindi News
Next Story





